Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*”केशरा काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल्ट का हुआ भव्य उद्घाटन”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल

*“केशरा काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल्ट का हुआ भव्य उद्घाटन”*

आद्रा, दिनांक : 23.02.2026
क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत केशरा काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल्ट का उद्घाटन आज दिनांक 23.02.2026 को संपन्न हुआ। यह नई सुविधा स्थानीय निवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं किफायती रेल परिवहन उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्रीय सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा, श्री मुकेश गुप्ता ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा आमजन को संबोधित करते हुए इस परियोजना के महत्व एवं क्षेत्र के समग्र विकास में रेलवे की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विधायक, बांकुड़ा — श्री निलाद्री शेखर दाना सहित पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री — श्री सुभाष सरकार ने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया एवं इस अवसर के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस नई रेल सुविधा के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा इसे क्षेत्रीय संपर्क, यात्री सुविधा एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रेन संख्या 68089 (मिदनापुर–आद्रा MEMU) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधिगण तथा आसपास के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस सेवा के प्रारंभ होने से स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों एवं व्यापारियों को आवागमन में विशेष सुविधा प्राप्त होगी।

केशरा काटजुड़ीडांगा पैसेंजर हॉल्ट के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिली है, जिससे दूरस्थ स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।