खान श्रमिक कांग्रेस भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार को नींघा कोलियरी में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में विभिन्न श्रम संगठन के करीब करीब 30 से अधिक कामगारों ने भारतीय मजदूर संघ का दामन थामा और भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन खान श्रमिक कांग्रेस भारतीय मजदूर संघ, ई सी एल के कार्याध्यक्ष मनोज कुमार चौबे ने किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री चौबे ने भारतीय मजदूर संघ में जुड़ने वाले सभी कामगारों का स्वागत किया और कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव मजदूर हितों के लिए संघर्ष करता है और आगे भी करता रहेगा। प्रबंधन के द्वारा इस तरह से मनमाने ढंग से सैलरी को देर कर भुगतान करने से कोयला कामगार की वित्तीय स्थिति बिगड़ रही है। कार्यक्रम में खान श्रमिक कांग्रेस भारतीय मजदूर संघ ई सी एल के अध्यक्ष सह कॉर्पोरेट सदस्य श्री विनोद सिंह, संयुक्त महामंत्री सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यकारिणी सदस्य धनंजय पांडे, क्षेत्रीय सचिव विजय सिंह, इकाई सचिव दिलीप नोनिया, नीतिश सिंह, प्रवंश साव, लाखू माझी टुनना सवाई, राजेश नोनिया, सोमनाथ राय आदि उपस्थित थे।








