खान श्रमिक कांग्रेस भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आज दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को केन्द्र क्षेत्र के बहुला कोलियरी में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष सह सी आई एल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य श्री नरेंद्र सिंह जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 30 जून को एन सी डब्ल्यू ए 11 का समय समाप्त हो रहा है और 12 वें वेतन बोर्ड के लिए अभी तक बोर्ड का गठन नहीं किया गया है। भारतीय मज़दूर संघ कोल इंडिया प्रबंधन को पत्र देकर अविलंब बोर्ड के गठन हेतु जनजागरण अभियान के तहत आज इस पीट मीटिंग का आयोजन किया गया है। प्रबंधन वेज बोर्ड को टालने के लिए जबरदस्ती श्रम कानूनों का हवाला देते हुवे बात को टाल मटोल कर रहा है परंतु भारतीय मज़दूर संघ आप सबों का वेतन बोर्ड समय से दिलवाकर ही रहेगा।
कार्यक्रम में खान श्रमिक कांग्रेस भारतीय मजदूर संघ ई सी एल के महामंत्री मृत्युजंय सिंह, संयुक्त महामंत्री धनंजय पाण्डेय, कार्यकरी अध्यक्ष मनोज कुमार चौबे ने भी सभा को संबोधित करते हुवे ई सी एल की वर्तमान स्थिति एवं ए सी एल से सम्बंधित मजदूरों के समस्याओं को विस्तार पूर्वक पने संबोधन में रखा। मीटिंग में क्षेत्रीय सचिव शिवचंद हरिजन, मनीष सिंह, कमलेश हरिजन, प्रदीप कुमार, अनिल यादव, अरूप घोष, अनूप घोष, देबू धर आदि उपस्थित थे।










