Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

गिरजा मोड़ पर उमड़ा जनसैलाब: 85 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा- ‘देश का एकमात्र विकल्प राहुल गांधी’

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

गिरजा मोड़ पर उमड़ा जनसैलाब: 85 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा- ‘देश का एकमात्र विकल्प राहुल गांधी’

आसनसोल: गिरजा मोड़ इलाके में स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। [31 जुलाई 2026] कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए लगभग 85 लोगों ने पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन शमीम अख्तर, प्रसनजीत पुईतुंडी, शाह आलम और एस एम मुस्तफा सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।पार्टी का झंडा थामने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश माइनॉरिटी चेयरमैन शमीम अख्तर ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राज्य में सत्ता परिवर्तन के दावों के बीच टीएमसी का जमीनी स्तर पर कोई अता-पता नहीं है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा के शासनकाल में बढ़ती महंगाई और एक के बाद एक सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों से आम जनता बेहद परेशान हो चुकी है।”अख्तर ने आगे दावा किया कि आज देश और राज्य की जनता एक मजबूत राजनीतिक विकल्प की तलाश में है। लोगों को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ही एकमात्र सच्चा और मजबूत विकल्प नजर आ रही है। संगठन की इस बढ़ती ताकत को देखकर अब यह पूरी तरह साफ हो चुका है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी और अमित शाह की विदाई तय है। इस मिलन समारोह के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।