बराकर : बराकर शहर के स्टेशन रोड कल्यानेस्वरी मोड़ स्थित एक चाय पत्ती की दुकान में चोर ने 50 हजार नगद चोरी की घटना को दिया अंजाम। घटना की जानकारी दुकान के मालिक सीताराम बर्मन ने बराकर पुलिस को तब दी जब उन्हें हिसाब मिलाने के दौरान 50 हजार कम मिले। जिसके बाद उन्होंने दुकान के सीसी टीवी कैमरे की जांच की जहां देखा गया दोपहर करीब डेढ़ बजे कोई धुंधला चेहरा उसके दुकान से 50 हजार नगद की चोरी कर लिया। उंन्होने तुरंत इसकी खबर बराकर पुलिस को दी। जहां बराकर फांड़ी प्रभारी सुकान्त दे के नेतृत्व में एएसआई सव्यसाची बनर्जी ने चोरी की घटना की गहनता से जांच किया एवं बारी बारी स्टेशन रोड में लगे सभी सीसी टीवी कैमरे को खंगाला। जिसके बाद चोरी हुई 50 हजार रुपए को बराकर आरा डंगाल स्थित एक घर से बरामद कर पैसे को मालिक सीताराम बर्मन को सही सलामत लौटा दिया गया। अपने चोरी गए पैसे को वापस पाकर दुकानदार सीताराम बर्मन बराकर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया

















