Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

चिनाकुड़ी में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद का भव्य स्वागत, युवा जोश से उत्साहित हुए नेता।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान कुल्टी* ।प्रख्यात व्यवसायी, विशिष्ट समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णा प्रसाद ने सोमवार को चिनाकुड़ी 3 नंबर मोड़ स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय का दौरा किया। उनके पहुँचते ही कार्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। पार्टी के भारी संख्या में जोशीले युवाओं ने पुष्पगुच्छ व मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही पार्टी की वास्तविक ताकत है, और उनके उत्साह व समर्पण से संगठन निरंतर नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा। कृष्णा प्रसाद ने बातचीत के दौरान कहा, “इन ऊर्जावान युवाओं के साथ बैठकर संगठन और क्षेत्र के विकास पर बहुत ही सकारात्मक संवाद हुआ। इनकी ऊर्जा देखकर मन प्रसन्न हो गया। यही युवा हमारी पार्टी की रीढ़ हैं। आप सभी इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करते रहें — पूरे भाजपा परिवार का सहयोग हमेशा आपके साथ है।”कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित युवाओं ने भी कृष्णा प्रसाद के मार्गदर्शन से प्रेरणा ली और पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।