*आसनसोल* , पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे पिछले चार महीने पहले डबलू पासवान के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किये गए हजरत मुहम्मद को लेकर असलील टिपणी का मामला आखिरकार सोमवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की रानीगंज थाना ने सुलझा लिया है और रानीगंज के रहने वाले शिव कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है की शिव कुमार डबलू पासवान के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट चला रहा था, जिसकी एक लिखित शिकायत पश्चिम बर्धमान जिले के एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष दानिश अजीज, उपाध्यक्ष मोहमद एजाज एहमद, आसनसोल उत्तर विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष अनवर हुसैन सहित एआईएमआईएम के अन्य कई नेताओं ने की थी, जिस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और उसे कड़ी मसक्क़त के बाद गिरफ्तार कर लिया, इस गिरफ़्तारी पर एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष दानिश अजीज ने बीएनआर रबिन्द्र भवन स्थित कॉफी हॉउस मे एक संवाददाता सम्मलेन कर बताया की अभी कुछ दिनों पहले ही दुर्गापूजा, कालीपूजा का त्योहार बिता है, ऐसे मे अब छठ का त्योहार होना है, ठीक उसके बाद बंगाल मे 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जायेगी, ठीक उसके पहले सोसल मिडिया पर मुस्लिम धर्म के खिलाफ इस तरह की अश्लील पोस्ट शिल्पाँचल ही नही बल्कि पुरे राज्य का माहौल बिगाड़ने का काम कर सक्ति थी, पर पुलिस ने अपनी अच्छी भूमिका निभाई और उनकी मेहनत और एआईएमआईएम के कर्मियों के सहयोग से शिल्पाँचल मे शांति और सादगी का माहौल बरकरार है और वह पूरी तरह से कोसिस करेंगे की आगे भी यह शांति बहाल रहेगी, साथ मे सभी धर्म के रह रहे लोगों के बिच भाईचारगी भी बनी रहेगी








