Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

चुनाव से पहले AJUP को बड़ा झटका: कुलटी से उम्मीदवार ताहिर खान सहित 50 ने थामा तृणमूल का दामन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

चुनाव से पहले AJUP को बड़ा झटका: कुलटी से उम्मीदवार ताहिर खान सहित 50 ने थामा तृणमूल का दामन

मलय घटक की मौजूदगी में शामिल हुए TMC में, हुमायु कबीर की रणनीति पर उठे सवाल

आसनसोल, पश्चिम बंगाल — विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राज्य की उभरती राजनीतिक पार्टी AJUP को बड़ा झटका लगा है। आसनसोल के कुलटी विधानसभा क्षेत्र से AJUP उम्मीदवार ताहिर खान ने अचानक चुनावी मैदान छोड़ते हुए अपने 50 समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया है।
ताहिर खान ने तृणमूल के वरिष्ठ नेता और आसनसोल उत्तर के उम्मीदवार मलय घटक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस फैसले ने न केवल AJUP की चुनावी रणनीति को कमजोर किया है, बल्कि पार्टी प्रमुख हुमायु कबीर के नेतृत्व और भविष्य की योजनाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि ताहिर खान का यह कदम AJUP के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान साबित हो सकता है, खासकर उस समय जब पार्टी खुद को राज्य की तीसरी बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही थी।
अपने फैसले पर सफाई देते हुए ताहिर खान ने कहा कि उन्होंने AJUP से चुनाव लड़ने का निर्णय जल्दबाजी में लिया था, जिसे अब वह सुधार रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब तृणमूल कांग्रेस के साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी तथा मलय घटक के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर AJUP प्रमुख हुमायु कबीर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Latest News