Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*जावेद बारिक हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार गिरफ्तार तीन महीने बाद हुई दामाद आशिफ अंसारी की हुई गिरफ़्तारी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*कुलटी* , पश्चिम बंगाल कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी इलाके के रहने वाले आसनसोल नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी जावेद बारीक की हत्या आज से तीन महीना पहले 29 अगस्त को देर शाम हुई हुई थी, जब मोटरसाईकल पर सवार दो आरोपियों जावेद के सर मे गोली मारकर फरार हो गए थे, घटना सिसिटीवी कैमरे मे कैद हो गई, सिसिटीवी कैमरे मे कैद विडिओ के आधार पर पुलिस हरकत मे आई और एक के बाद एक मामले से जुड़े करीब 8 लोगों को धर दबोचा, जिस हत्याकांड मे जावेद के तीन रिस्तेदार भी शामिल थे, इस हत्याकांड की साजिस जावेद के दामाद ने रची थी, जो घटना के बाद से फरार था, हत्या प्रॉपर्टी को लेकर की गई थी, फिलहाल घटना के मुख्य आरोपी आशिफ खान को शुक्रवार को आसनसोल अदालत मे पेश किया गया, वहीं अदालत ने आशिफ को 4 दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा है

इस घटना में आसिफ समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पता चला है कि आसिफ का दोस्त जावेद कुरैशी अभी भी इस घटना में फरार है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घटना के बाद से ही नियामतपुर आउटपोस्ट पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर मोहम्मद आसिफ की तलाश कर रही थी। आखिरकार जावेद बारिक मर्डर केस के मास्टरमाइंड मोहम्मद आसिफ खान को कल आसनसोल से गिरफ्तार कर लिया गया।