टॉलीवुड स्टार रचना बनर्जी ने तृणमूल प्रत्याशी अभिजीत घटक के लिए की जोरदार प्रचार रैली,
महिलाओं ने किया फूल-मालाओं से भव्य स्वागत।
बंटी खान कुल्टी: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत घटक के पक्ष में टॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रचना बनर्जी ने शनिवार दोपहर जोरदार चुनाव प्रचार किया। आलडीह से शुरू हुई इस भव्य जीप रैली में रचना बनर्जी और अभिजीत घटक खुले वाहन पर सवार होकर बेजडीह व पटमोहना गांवों का दौरा किया। ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया, जिससे इलाके में उत्साह की लहर दौड़ गई।
हजारों की संख्या में उमड़े समर्थकों के बीच रचना बनर्जी ने अभिजीत घटक के साथ जीप पर सवार होकर जनसम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की, “अभिजीत घटक को वोट देकर राज्य में विकास की गति तेज करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।” रैली मार्ग पर हर घर से महिलाएं रचना बनर्जी को देखने के लिए उत्साहित नजर आईं। प्रत्येक गांव में माल्यार्पण कर दोनों का स्वागत किया गया।
स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह प्रचार अभियान कुल्टी विधानसभा में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभिजीत घटक ने कहा, “रचना दीदी का साथ हमें नई ऊर्जा दे रहा है। हम विकास और सुरक्षा के एजेंडे पर जीत हासिल करेंगे।”










