दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 11.11.2025
स्थान: आद्रा
दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 22606/22605 तिरुनेलवेली-पुरुलिया-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस की मौजूदा ICF रेक को एलएचबी (LHB) रेक से प्रतिस्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यह परिवर्तन रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
यह परिवर्तन निम्नानुसार प्रभावी होगा:
ट्रेन संख्या 22606 (TEN–PRR) एक्सप्रेस में LHB रेक का परिचालन दिनांक 10.01.2026 से किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 22605 (PRR–TEN) एक्सप्रेस में LHB रेक का परिचालन दिनांक 12.01.2026 से प्रारंभ होगा।
नए रेक में कुल 17 कोच शामिल होंगे, जिसमें वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों का समुचित संयोजन रहेगा। LHB कोच आधुनिक तकनीक पर आधारित होते हैं तथा इनमें बेहतर सुरक्षा, अधिक आराम, उच्च गति क्षमता एवं बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध होता है।










