प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/03/08
*डब्ल्यूबीएसएससी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए आसनसोल से बर्द्धमान के बीच विशेष मेमू ट्रेन*
आसनसोल, 03 मार्च 2026:
08 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु एक विशेष मेमू यात्री ट्रेन चलाने की व्यवस्था की गई है।
यह विशेष मेमू ट्रेन 08.03.2026 (रविवार) को आसनसोल से बर्द्धमान के लिए संचालित की जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आने वाले अभिभावकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। यह ट्रेन आसनसोल से 15:15 बजे प्रस्थान करेगी अथवा ट्रेन संख्या 12354 लाल कुआं–हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के प्रस्थान के तुरंत बाद, परिचालनिक सुविधा के अनुसार चलाई जाएगी।
अभ्यर्थियों तथा अन्य यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्त विशेष व्यवस्था की जानकारी लेकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
Press Release No.: ER/ASN/2026/03/08
*SPECIAL MEMU TRAIN FROM ASANSOL TO BARDDHAMAN FOR WBSSC EXAMINATION CANDIDATES*
Asansol, 03 March 2026:
In view of the examination to be conducted by the West Bengal School Service Commission (WBSSC) on 08 March 2026, the Asansol Division of Eastern Railway has arranged a Special MEMU Passenger Train for the convenience of candidates.
The Special MEMU train will operate from Asansol to Barddhaman on 08.03.2026 (Sunday) to facilitate the smooth movement of examinees and their accompanying guardians. The train will depart from Asansol at 15:15 hrs or immediately after the departure of Train No. 12354 Lal Kuan–Howrah Weekly Superfast Express, subject to operational feasibility.
Candidates and other passengers are advised to take note of the above arrangement and plan their journey accordingly.










