बर्नपुर : श्रमिक संगठनों के आहुत हड़ताल के दिन इस्को स्टील प्लांट में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों से हड़ताल समर्थक काफी नाराज है। आईएसपी के सभी गेट से सोमवार की शाम ड्यूटी कर वापस लौटने वाले कर्मचारियों को देख हड़ताल समर्थक भड़क गए। आरोप है कि हड़ताल समर्थकों ने पहले ड्यूटी कर लौटे कर्मचारियों को देख पहले नारेबाजी की। इसके बाद गुस्साए हड़ताल समर्थकों ने ड्यूटी कर लौटे कर्मचारियों को जूता और झाड़ी की माला पहना दिया। इस घटना ने श्रमिक संगठनों द्वारा हड़ताल को सफल बनाने की मेहनत पर कालिख पोत दी है। यही नहीं यह खबर श्रमिक वर्ग में फैलते ही कई हड़ताल समर्थक इसकी निंदा कर रहे हैं।









Post Views: 256










