*तालसारी समुद्र तट पर बंगाली अभिनेता राहुल अरुणो दै बेनर्जी की मौत पर बालासोर की एडिशनल एसपी गायत्री प्रधान का बयान*

बालासोर: तालसारी समुद्र तट पर फिल्म शूटिंग के दौरान बंगाली अभिनेता राहुल अरुणो दै बेनर्जी की डूबने से हुई मौत के मामले में बालासोर की एडिशनल एसपी गायत्री प्रधान ने घटना को लेकर जानकारी दी है।
एडिशनल एसपी गायत्री प्रधान ने बताया कि शूटिंग के दौरान अभिनेता का पैर फिसल गया, जिसके कारण वह समुद्र में गिर पड़े और यह बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। साथ ही, समुद्र तट पर सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
रिपोर्ट: अज़ीम बालेसरी








