Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

तृणमूल के समर्थन में 30 मार्च को चुनावी सभा, राज्य महासचिव अभिषेक बनर्जी उपस्थित होंगे

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

तृणमूल के समर्थन में 30 मार्च को चुनावी सभा, राज्य महासचिव अभिषेक बनर्जी उपस्थित होंगे

बंटी खान पुरुलिया : बाघमुंडी में तृणमूल की जनसभा की तैयारियां ज़ोरों पर, मुख्य वक्ता पार्टी के राज्य महासचिव अभिषेक बनर्जी उपस्थित होंगे। इसके मद्देनजर तृणमूल उम्मीदवार सुशांत महतो ने गुरुवार को मैदान का मुआयना किया।
जानकारी के मुताबिक बाघमुंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में सोमवार, 30 मार्च को सुबह 11 बजे झालदा थाना के इचाग स्थित 108 कुंज मैदान में एक बड़ी चुनावी जनसभा होने जा रही है। इस सभा में मुख्य वक्ता पार्टी के राज्य महासचिव अभिषेक बनर्जी होंगे, जो आकाश मार्ग से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा की तैयारियां ज़ोरों पर शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को उम्मीदवार सुशांत महतो ने खुद दूसरे ब्लॉक नेताओं के साथ सभा स्थल का दौरा किया। उन्होंने सभी पहलुओं का मुआयना किया – कहां स्टेज बनेगा, कहां हेलीपैड बनेगा, कहां कार पार्किंग की व्यवस्था होगी। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की।
उम्मीदवार सुशांत महतो का दावा है कि इस जनसभा में भारी भीड़ जुटेगी। इसीलिए सभी इंफ्रास्ट्रक्चर पक्का करने के लिए मैदान और आसपास के इलाकों का पहले से ही अच्छी तरह से मुआयना कर लिया गया है।

फोटो–सुशांत महतो तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार बाघमुंडी विधानसभा सहित पुलिस अधिकारी।