Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*तृणमूल पार्षद पति पर गुंडागर्दी का आरोप, केयरटेकर की पिटाई का वीडियो वायरल*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान कुल्टी:*  कुलटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 62 के पुनुड़ी ग्राम में तृणमूल कांग्रेस की पार्षद के पति पर गुंडागर्दी करने और मारपीट करने का आरोप  लगा ।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी की रात करीब 8 बजे पुनुड़ी ग्राम इलाके में हरी कीर्तन का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि यह आयोजन वार्ड संख्या 62 की तृणमूल पार्षद खमा मंडल की ओर से कराया जा रहा था । कार्यक्रम के दौरान माइक, चोंगा  तेज आवाज में बजाने  से  इलाके में रहने वाले परीक्षार्थी छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी हो रही थी।
इसे देख एक महिला  पार्षद से  साउंड कम करने की अपील लेकर पहुंची, लेकिन पार्षद ने साउंड कम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला के समर्थन में स्थानीय निवासी कल्याण माझी भी साउंड कम करने कि मांग करने मांग किया।
घटना स्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान पार्षद के पति सुखमय मंडल और उनके बड़े भाई सदानंद मंडल उर्फ सौधाई   गुस्से में आ गए और कल्याण माझी के साथ धक्कामुखी करते हुए पीट दिया. जिसकी लिखित शिकायत कल्याण ने कुलडी थाने में की.  कल्याण  गंभीर रूप से घायल हो जाने से  उन्हें  आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया .
कल्याण माझी अस्पताल से, जैसे अपने घर लौटा, उसके दूसरे दिन ही
पार्षद के बड़े भाई सह पूर्व पार्षद  बिश्वनाथ मंडल  ने कल्याण माझी के खिलाफ कुल्टी थाने में एफआईआर दर्ज करवा दिया.
जिसे कि ग्रामवासी से भड़क गए और पार्षद के खिलाफ एक एकजुट होने लगे। जिससे कि इलाके में
तनाव का माहौल है पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
वहीं, कुल्टी थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है.
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, इस संबंध में अब तक तृणमूल पार्षद के पति शोधाई मंडल ने कहा कि
ना हमारे द्वारा कोई माइक बजाया गया है ना  कोई मारपीट किया गया है, इसरासर गलत आरोप है.