Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*तृणमूल प्राथी अभिजीत घटक ने बराकर एवं डिसरगढ़ मे चलाया सघन जन संपर्क अभियान,*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*तृणमूल प्राथी अभिजीत घटक ने बराकर एवं डिसरगढ़ मे चलाया सघन जन संपर्क अभियान,*

बंटी खान कुल्टी।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में अभिजीत घटक ने रबिवार को बराकर एवं डीसरगढ़ में डोर-टू-डोर कैंपेनिंग करते हुए सीधे जनता से संपर्क साधा, प्रचार के दौरान अभिजीत घटक ने वार्ड नंबर 69 एवं वार्ड नंबर 104 मे उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, युवाओं से रोजगार और विकास को लेकर बातचीत की और महिलाओं से सामाजिक योजनाओं के लाभ के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और भरोसा दिलाया कि जीत के बाद उन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। साथ में मौजूद थे वार्ड पार्षद एवं पूर्व पार्षद टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक महिला नेत्री  मौजूद रही, तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत घटक ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखा। साथ ही उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा से आम जनता के हित में काम करती आई है और आगे भी विकास की गति को जारी रखा जाएगा,  आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।