Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025 की अंतिम बैठक*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
प्रेस विज्ञप्ति
*दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025 की अंतिम बैठक*

कोलकाता, दिनांक 30.01.2026
दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025 की अंतिम  बैठक श्री अनिल कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व  रेलवे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में श्री सौमित्र मजूमदार, अपर महाप्रबंधक, सहित समस्त प्रधान विभागाध्यक्ष शामिल हुए। इसके अलावा, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा खड़गपुर कारखाना के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए।
इस बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे पर हो रहे राजभाषा कार्यों की समीक्षा की गई । महाप्रबंधक महोदय ने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कुछ महत्वपुर्ण सुझाव दिए, जिस पर अमल किया जाएगा । उन्होने कहा कि मुख्यालय में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । राजभाषा के प्रयोग – प्रसार में इस प्रकार के प्रतियोगिताओं से कर्मचारियों में राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जो एक सकारात्मक और सराहनीय कदम है ।  मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्री नरेंद्र ने कहा कि राजभाषा के प्रयोग प्रसार को बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास की आवश्यकता है।
बैठक के दौरान राजभाषा विभाग की “बीएनआर” हिंदी ई – पत्रिका के (अंक-10) का महाप्रबंधक महोदय द्वारा विमोचन भी किया गया। बैठक में श्री वी पी सर्राफ, मुख्य विद्युत सामान्य इंजीनियर द्वारा ” सोलर पैनल” विषय पर एक पावर पॉइंट की प्रस्तुति दी गई ।

बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी, श्रीमती रीता कायम ने किया ।

******
फोटो कैप्शन :
श्री अनिल कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की  वर्ष 2025 की अंतिम बैठक  बैठक की अध्यक्षता करते हुए ।

श्री अनिल कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे राजभाषा विभाग की “बीएनआर” हिंदी ई – पत्रिका के (अंक – 10 ) का विमोचन करते हुए ।