Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*“दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु चलायी जा रही विशेष ट्रेन”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 21.10.2025

दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। उत्सव के इस विशेष अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए देशभर में कुल 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जबकि गत वर्ष के त्योहारी सीज़न में लगभग 7,724 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया था।

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल से होकर लगभग 31 पूजा स्पेशल ट्रेनें विभिन्न दिशा में संचालित हो रही हैं, जो मंडल के पुरुलिया, चांडील, बोकारो, बांकुडा, बाराभूम, आद्रा, एवं बिष्णुपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इन विशेष ट्रेनों से क्षेत्र के यात्रियों को अपने गंतव्य स्थानों तक सुगमता से पहुँचने में सहायता मिलेगी। आज दिनांक:-21.10.2025 को धनबाद–भुवनेश्वर–धनबाद, रक्सौल–तिरुपति तथा पटना–चारलापल्ली–पटना के लिए त्यौहार स्पेशल ट्रेनें बोकारो स्टेशन से होकर चली/चलेगी।
वहीं बुधवार को भी धनबाद–भुवनेश्वर–धनबाद तथा पटना–चारलापल्ली–पटना के बिच कई अन्य त्यौहार विशेष ट्रेनें आद्रा मंडल के बोकारो स्टेशन से होकर गुजरेंगी।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्टेशन परिसरों में अतिरिक्त रेलकर्मी, टिकट जांच दल, सुरक्षा बल तथा सहायता काउंटर की व्यवस्था की गई है।