Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

दुर्गा पूजा और नवरात्रि के पावन अवसर पर एफसीसीएफ (FCCF) द्वारा छात्राओं को वार्षिक छात्रवृत्ति एवं जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति
प्रकाशनार्थ
दुर्गा पूजा और नवरात्रि के पावन अवसर पर एफसीसीएफ (FCCF) द्वारा छात्राओं को वार्षिक छात्रवृत्ति एवं जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण
बर्नपुर, 16 अक्टूबर 2026:
शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की शुभ षष्ठी के पावन अवसर पर गैर-सरकारी संगठन फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन (FCCF) द्वारा एक विशेष सेवा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एफसीसीएफ की एक अनूठी पहल, ‘ज्ञानकोश महिला शिक्षा केंद्र’ (सूर्यनगर, कोयलापाड़ा, बर्नपुर) के परिसर में आयोजित हुआ।


इस अवसर पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र की सभी छात्राओं को वार्षिक नकद छात्रवृत्ति (Annual Cash Scholarship) प्रदान की गई। इसके साथ ही, परिवार में माताओं के अमूल्य योगदान और त्याग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं की माताओं को नई साड़ियां उपहार स्वरूप भेंट की गईं।
उत्सव की खुशियों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के संकल्प के साथ, स्थानीय गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों (बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों) के बीच 100 से अधिक नए वस्त्रों के सेट वितरित किए गए। साथ ही ज्ञान खुश महिला शिक्षा केंद्र की बच्चियों के लिए फ्री ऑफ़ कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक ब्रांड न्यू कंप्यूटर भी दान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक श्री परमजीत सिंह ने कहा:
> “दुर्गा पूजा और नवरात्रि नारी शक्ति की आराधना का महापर्व है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि एक बेटी को शिक्षित और सशक्त बनाना पूरे समाज को सशक्त बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। आज जब हम इन बच्चियों को छात्रवृत्ति और उनकी माताओं को सम्मान दे रहे हैं, तो यह सिर्फ एक सहयोग नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इसके साथ ही, त्योहारों की असली खुशी तभी सार्थक होती है जब समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर भी मुस्कान हो। हम अपने सभी दानदाताओं और शुभचिंतकों के हृदय से आभारी हैं, जिनके निरंतर सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हो सका।”

कार्यक्रम में संस्था की ओर से श्री जितेंद्र कर श्रीवास्तव (ज्वाइंट सेक्रेटरी), श्री आतिश सिन्हा (अस्त सेक्रेटरी), श्री अरुणांगशु माझी (चेयरमैन ज्ञानकोश) श्री सत्य बाउरी, संत अनुकूल बोरक्का मिस आराधना बाउरी और अन्य सदस्यों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, छात्राओं और उनके अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

Latest News

Related News