Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*नशाखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं बराकर पत्थर खाद के अवैध लोहा गोदाम…*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_131072

*बर्तन ही नही लोगों के घरों से साईकल से लेकर साबुन और सर्फ़ तक चोरी कर  बेच दे रहे हैं बराकर के युवा नशेड़ी…*

बराकर।पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 69 का बराकर नीमा कलाली रोड पत्थर खाद इलाके मे स्थित डंके के चोट पर चल रहा अवैध लोहा गोदाम आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ही नही बल्कि पश्चिम बंगाल के नारकोटिक विभाग को भी खुली चुनौती देने का काम कर रहा है, वह इस लिये की इलाके मे स्थित इस अवैध लोहे के गोदाम मे झारखंड धनबाद जिले के चिरकुण्डा और कुँवाडूबी ही नही बल्कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले व कुलटी और बराकर के विभिन्न  इलाकों से चोरी का लोहा, टीना और तांबा पीतल खपाने का काम होता है, जिस काम मे छोटे से लेकर बड़े स्तर के चोरों का कई गिरोह सक्रिय रूप से काम कर्ता है, इनके अलावा बराकर मे एक और गिरोह भी सक्रिय हो गया है, जो गिरोह बराकर के कुछ पढ़े लिखे तो कुछ अनपड़ युवा नशेड़ियों का गिरोह है, जिनका पेशा चोरी करना तो नही है पर वह अपने हर रोज के नशे का खुराक पूरा करने के लिये पुरे कुलटी विधानसभा इलाके मे इन दिनों आतंक मचाकर रखे हैं, वह लोगों के घरों से नगर निगम का दिया हुआ पानी का मीटर बॉक्स सहित कभी साबुन तो कभी तेल तो कभी उनका बर्तन तो कभी साईकल तो कभी गैस चूल्हा तो कभी सर्फ़ या फिर लोगों के घरों मे रखे अन्य जरुरी समान चोरी कर इन्ही अवैध लोहे के गोदामों मे बेच दे रहे हैं और चरस, गांजा और अफीम खरीदकर अपना नशा पूरा करते हैं ,

ऐसे मे लोगों ने पत्थर खाद इलाके मे स्थित धड़ल्ले से फल -फूल रहे अवैध रूप से लोहे के गोदाम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इलाके के लोगों का आरोप है की उन्होंने बराकर ही नही बल्कि कुलटी थाना को भी इलाके मे चल रहे नशे के इस कारोबार व इलाके मे अवैध रूप से चल रहे लोहे के गोदाम को बंद करवाने की शिकायत की है, पर ना तो पुलिस के तरफ से और ना ही नारकोटिक विभाग के तरफ से इलाके मे चलाने वाले इस तरह के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया गया है, जिससे इन अवैध कारोबारियों के जहन मे किसी प्रकार का कोई डर या भय का माहौल पैदा हो, यही कारण है की पुलिस और नारकोटिक विभाग की विफलता के कारण इलाके मे अवैध रूप से चलाने वाले इन कारोबारियों का मनोबल बढ़ रहा है और अवैध लोहे व नशे के कारोबार को तेजी से बढ़ावा मिल रहा है और यहाँ के युवाओं का भविष्य अंधकार की तरफ तेजी से प्रवेश कर रही है और इलाके के युवा जाने अनजाने मे मौत के आगोश मे बढ़ रहे हैं