Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*निजी प्रतिष्ठान के वार्षिकोत्सव पर गणमान्यों वा पत्रकारो का हुआ सम्मान*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बाराबंकी* ।(अबू शहमा अंसारी)शहर के मोहल्ला म्यूर विहार कॉलोनी स्थित गणपति इंटरप्राइजेज के प्रथम वर्षगांठ पर गणमान्यों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के विधान सभा के सम्भावित प्रत्याशी डॉ विवेक वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता पंकी, भाजपा नेता महिला अ़धिवक्ता मालती यादव का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान कर भाजपा से फतेहपुर पंचम से संभावित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी उत्कर्ष पाण्डेय ने भव्य स्वागत किया। वहीं पंकज गुप्ता पंकी ने होनहार समाजसेवी उत्कर्ष पाण्डेय को भी अंगवस्त्र व महाकाल महादेव का चित्र देखकर बेहतर भविष्य के लिए आशीष दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए पत्रकार प्रेस महासंघ के जिला सचिव चौधरी उस्मान व संगठन मंत्री सुहेल अहमद अंसारी ने अतिथियों को जानकारी देते हुए बताया कि 20-22 वर्ष की उम्र में ना सिर्फ कारोबार को उंचाईयों पर ले जा रहे उत्कर्ष पाण्डेय के प्रतिष्ठान का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। अपितु उत्कर्ष पाण्डेय ने समाज सेवा में भी तमाम प्रतिनिधियों को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें जहां फतेहपुर तहसील क्षेत्र में श्री पाण्डेय के साथ जुड़ी टीम ने समाज सेवा से जुड़े कार्यों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया है। तो इन्हीं की टीम के बलिया निवासी मोनू सिंह तोमर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन गरीबों को निःशुल्क भोजन परोसने के बड़े कार्य को अंजाम दे रहे हैं। जिसपर तमाम अतिथियों के साथ मौजूद पत्रकार प्रेस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.मध्य) संजय वर्मा “पंकज” ने अंगवस्त्र देकर व माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए साधूवाद देते हुए बेहतर भविष्य के लिए आशीष दिया।
जिसके उपरांत डॉ विवेक वर्मा, पंकज गुप्ता पंकी, प्रमेद तिवारी व अधि.मालिती यादव ने तमाम पत्रकारों पत्रकार प्रेस महासंघ के प्रदेश मध्य उपाध्यक्ष आर. एन. शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ऋषभ सैनी, जिला उपाध्यक्ष सगीर अमानउल्लाह, अरशद जमाल, अपजा जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह, पत्रकार प्रेस महासंघ के जिला का. सदस्य शानू चौधरी, मोहम्मद नसीम, जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद, जिला महामंत्री सार्वजीत वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य मनोज शर्मा, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्रा, भूपेन्द्र मिश्रा, योगेश मौर्या, नगर अध्यक्ष सद्दाम राईन, रविन्द्र कुमार आदि का अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मान किया।