Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत नियामतपुर कमार बांध,

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान कुल्टी:* कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत नियामतपुर कमार बांध, नियामतपुर, विष्णु बिहार कॉलोनी, सीताराम  स्टेशन रोड के कई दुकानों और घरों में चोरिया की घटना बढ़ गई है.
वहीं बुधवार की देर रात्रि सीतारामपुर ईस्टसन रोड ऊपर बाज़ार में एक सिंघाड़ा चौप की दुकान के गुमटी में ताला तोड़कर चोरी की गई। दुकान के मालिक सुरेश मोदी ने इसकी जानकारी नियामतपुर फाड़ी पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच करते हुए दुकानदार को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
श्री मोदी बताया कि करीबन विगत चार दिन पूर्व उसके भाई का पान  दुकान में भी चोरी हुई थी। उनका दुकान मात्र पचास मीटर के अंदर है. दुकान से पन्द्रह सौ रुपये, नकद और कुछ बर्तन वगैरह चोरी हुई है. इस प्रकार  दुकानों और घरों में चोरी की घटना बढ़ने से दुकानदारों के साथ लोगों में भय और पुलिस के प्रति रोष व्याप्त दिखा।. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द इन चोरों को पकड़ने की मांग की, वहीं पुलिस द्वारा
आश्वासन दिया की जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा रात्रि में गश्ती बढ़ाने की बात कही गई है.वहीं पुलिस द्वारा एक युवक को पकड़ पूछताछ कर रही है