Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नींघा कोलियरी में आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को उच्च प्रबंधन द्वारा दिए गए उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नींघा कोलियरी में आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को उच्च प्रबंधन द्वारा दिए गए उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर सातग्राम श्रीपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री रॉबिन थनौजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।। नींघा कोलियरी को वर्ष 2025- 26 के लिए उत्पादन लक्ष्य 30000 टन का दिया गया था जबकि वर्ष 2025-26 के दौरान नींघा कोलियरी के द्वारा टन का उत्पादन किया गया। इस अवसर पर नींघा खदान समूह के अभिकर्ता विजय कुमार ठाकुर ने सबों का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान हमने 30397 टन का उत्पादन किया एवं साथ ही साथ 22180 टन का रोड सेल भी किया जो विगत कई वर्षों के बाद का एक कीर्तिमान है । कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन भाषण में सातग्राम श्रीपुरा क्षेत्र के महाप्रबंधक रॉबिन थनौजा ने बताया की नींघा कोलियरी का वर्क कल्चर बहुत अच्छा है और हम आने वाले समय में इससे और भी बेहतर उत्पादन की उम्मीद करते हैं। हम उच्च प्रबंधन से लगातार संपर्क में है और जल्दी ही इलेक्ट्रिक वाइंडिंग इंजन की व्यवस्था करने के प्रयास में है और हमें विश्वास है कि नींघा कोलियरी में जल्दी ही लग जाएगा जिससे हमारे उत्पादन में और गति आएगी। श्री थानोजा ने बताया कि हमारा लक्ष्य सुरक्षा के साथ उत्पादन का है और इसके लिए नींघा कोलियरी में जीस सामान की आवश्यकता होगी प्रबंधन अवश्य उसकी व्यवस्था करेगा। सभी कामगारों का उत्साह वर्धन किया और इससे भी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कोलियरी प्रबंधक एस एच वेले, इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, सेफ्टी ऑफिसर लक्ष्मण पाल, प्रबंधक मानव संसाधन अपूर्व विश्वास, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन राहुल वर्मा, इंटक के मुक्तिनाथ दुबे, भारतीय मजदूर संघ के मनोज कुमार चौबे, विजय सिंह, एचएमएस के राजकुमार सिंह, इनमौसा के बीके सिंह, सीटू के हीरालाल मुखर्जी, आई एन टी टी यू सी के विश्वनाथ बनर्जी, निफ्टू के सदानंद उपाध्याय के साथ-साथ पार्थ सारथि सामंत, चंदन मिश्रा, रंजन सिंह, संदीप पाराशर,रामकृष्ण चटर्जी, झांटू नंदी, विनय झा, प्रताप सिंह, दिलीप नोनिया रमेश त्रिपाठी, सीमा राय, मनीष सिंह, संघमित्रा पांडे आदि उपस्थित थे
सातग्राम श्रीपुरा क्षेत्र के महाप्रबंधक रॉबिन थनौजा को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए मनोज कुमार चौबे