Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*बंटी खान कुल्टी।* पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। आज कुल्टी विधानसभा के वार्ड संख्या 70 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। पूजा के बाद उन्होंने पूरे वार्ड में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा।अभियान के दौरान अभिजीत घटक ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और आगामी विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देकर क्षेत्र के विकास को और गति दें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ इस जनसंपर्क अभियान को सफल बनाया।जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वार्ड के लोगों ने उम्मीदवार को देखते ही उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।
अभिजीत घटक ने इस दौरान कहा कि जिस तरह आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 50 में मेरा घर है और वह के हिंदी भाषी मतदाता हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं और इस बार वार्ड संख्या 70 के हिंदी भाषी मतदाता भी तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे और समर्थन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी वर्गों के सहयोग से इस बार भी तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी के विकास कार्यों को देखकर आज कुल्टी की जनता विकास के लिए तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर रही है।