पश्चिम बंगाल बिधानसभा चुनाव को लेकर डिबुडीह चेक नाके पर इंटर स्टेट, नाका चेकिंग कैंप,कर नजर दारी,
बंटी खान बराकर. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ चुनाव आयोग द्वारा कड़ी पहरेदारी ओर नज़रदारी प्रारम्भ की, जहा शुक्रवार को झारखण्ड बंगाल के डिबुडीह पर इंटर स्टेट ओर जिला के चेक नाके पर कैंप लगाकर जांच अभियान प्रारम्भ किया,जिनमे डिप्टी मजिस्ट्रेट, राज्य पुलिस, आयकर अधिकारी, आबकारी विभाग, की टीम शामिल है,
झारखंड से बंगाल की सीमा में प्रवेश करने वाली सभी वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान ट्रक,बस एवं चार पहिया वाहन के अंदर रखी गयी सामान की भी चेकिंग की गयी।डीबुडीह चेकपोस्ट पर बड़े पैमाने पर चलाया गया नाका चेकिंग अभियान से वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।हालांकि इस नाका चेकिंग के दौरान अभी तक पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु,आर्म्स एवं बड़े पैमाने पर नकद राशि बरामद नही हुयी है।

क्या कहना है जिला मजिस्ट्रेट का–बंगाल झारखंड की बॉर्डर एनएच 19 पर स्थित डीबुडीह चेकपोस्ट पर नाका चेकिंग के दौरान उपस्थित जिला मजिस्ट्रेट सत्यव्रत घोष ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर अन्य राज्यों से असमाजिक तत्वों एवं आर्म्स की सप्लाई पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को लेकर नाका चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे पैसे का ट्रांजेक्शन ऑन लाइन होता है।इसके बावजूद यदि अन्य राज्यों से बड़े पैमाने पर नकद कैश चुनाव के समय बंगाल में आता है,तो उसकी जांच होना चाहिये।इसे लेकर इनकम टैक्स के अधिकारी इस अभियान में शामिल है।वही अवैध रूप से शराब की तस्करी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।आबकारी विभाग के अधिकारी के नेतृत्व में लिक्विड से भरी टैंकर की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी इंटर स्टेट बॉर्डर पर नाका चेकिंग चलाया जा रहा है।ताकि किसी भी तरह का हथियार बंगाल की सीमा में नही आ सके।जिला मजिस्ट्रेट सत्यव्रत घोष ने कहा कि चुनाव तक डीबुडीह चेकपोस्ट पर नाका चेकिंग अभियान जारी रहेगा।ताकि चुनाव के दौरान बंगाल की सीमा में परिंदा भी पार नही कर सके।
















