*बंटी खान बराकर.* पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा का समापन बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, इस दौरान बराकर के वार्ड 66 के तृणमूल पार्षद अशोक पासवान के द्वारा वार्ड मे दो बसों के माध्यम से 150 परीक्षार्थियों को रोजाना परीक्षा केंद्र तक लेकर जाना ओर आना शामिल रहा है जहा बुधवार को परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षार्थियों ने बराकर पुलिस प्रसाशन ओर बराकर सब ट्रैफ़िक गार्ड के सराहनीय कार्य से ख़ुश होकर अधिकारियो को पुष्प देकर स्वागत किया, इस दौरान वार्ड 66 के तृणमूल पार्षद अशोक पासवान ने छात्राओं के साथ बराकर आइसी मेघनाथ मंडल, बराकर सब ट्रैफ़िक ओसी बिनय लायक, एएसआई पत्रों को धन्यवाद देते हुवे उन्हें मिठाई खिला कर स्वागत किया, छात्र छात्राओं ने कहा की पुरे परीक्षा के समय स्थानीय पुलिस प्रशासन ट्रैफ़िक अधिकारी सिभिक के जवान पुरे रास्ते मे किसी प्रकार की जाम की समस्या ना हो इसका पुरा ख्याल रखा, ट्रैफ़िक अधिकारी द्वारा वाहनो को इस्कॉट कर परीक्षा केंद्र तक बिना किसी रुकावट के पहुंचाने का कार्य किया, जो बधाई के पात्र है, वही पार्षद ने सभी बच्चो को परीक्षा सम्पन पर सभी को बधाई के साथ बच्चों को पार्क घुमाकर उन्हें जलपान करवाया,










