Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पहली बार मन की बात का पहला कार्यक्रम*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पहली बार मन की बात का पहला कार्यक्रम हुआ पूरे देश के साथ-साथ रानीगंज के 92 नंबर वार्ड अंतर्गत बूथ नंबर 65 और 66 में भाजपा मंडल एक की तरफ से कार्यक्रम को सीधा लोगों तक पहुंचाने का इंतजाम किया गया इस मौके पर यहां दिनेश सोनी रानीगंज मंडल महामंत्री शंकर साव उपसभापति देव कुमार बोस विकास बर्मन सुजीत केसरी रजनीश शर्मा भूपेंद्र सोनी के अलावा रानीगंज भाजपा मंडल है के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे इस बारे में दिनेश सोनी ने बताया कि पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह पहला मन की बात का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सैनिकों को बधाई दी और कहां के जिस बहादुरी के साथ भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की धरती पर पल रहे आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया और आतंकवादियों का खात्मा किया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है दिनेश सोनी ने कहा कि आज का भारत पहले की तरह कमजोर नहीं है आज अगर भारत पर किसी ने आंख उठाकर देखने की कोशिश की भारत उसका मुंह तोड़ जवाब देने की हिम्मत रखता है उन्होंने कहा कि आज भारत न सिर्फ सैन्य बल में बल्कि आर्थिक रूप से भी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है आज भारत की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में चौथे नंबर पर है वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहद के उत्पादन में भारत आज विश्व में तीसरे नंबर पर आ गया है यह कुछ ऐसी बातें हैं जो वर्तमान परिदृश्य में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाती है और अब अगर पाकिस्तान या अन्य किसी भी देश में भारत की तरफ तिरछी निगाहों से देखा तो उसे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा