Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*प्रतीक यादव की तेरहवीं रस्म में डॉ. अम्मार रिज़वी की शिरकत*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*प्रतीक यादव की तेरहवीं रस्म में डॉ. अम्मार रिज़वी की शिरकत*

*अखिलेश यादव, अपर्णा यादव और अरविंद सिंह बिष्ट से मुलाकात, गहरे रंज़ो-ग़म का इज़हार*

लखनऊ: (प्रेस रिलीज़/अबूशहमा अंसारी) पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिज़वी ने अपने क़रीबी दोस्त अरविंद सिंह बिष्ट की साहबज़ादी तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के शौहर प्रतीक यादव की याद में आयोजित तेरहवीं रस्म में शिरकत कर उन्हें ख़िराजे-अक़ीदत पेश किया।


इस मौक़े पर डॉ. अम्मार रिज़वी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अपर्णा यादव और अरविंद सिंह बिष्ट से मुलाकात कर गहरे रंज़ो-ग़म का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव के इंतिक़ाल से ख़ानदान और मुतअल्लिक़ीन को गहरा सदमा पहुँचा है और इस नुक़सान को मुद्दतों महसूस किया जाता रहेगा।
डॉ. अम्मार रिज़वी के हमराह उनके साहबज़ादे प्रोफेसर सुलेमान रिज़वी और असद मारूफ़ मोनी भी मौजूद रहे।
डॉ. अम्मार रिज़वी ने सोगवार ख़ानदान के लिए सब्र व हौसले की ख़्वाहिश ज़ाहिर करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह बराबर परिवार के साथ हैं। यह जानकारी ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के विभाग-ए-नश्रो-इशाअत के सचिव अबूशहमा अंसारी ने दी।