बगावत: कुल्टी कांग्रेस में रार, TMC नेताओं की जॉइनिंग मानने से इंकार!
कुल्टी:आसनसोल में हुए हालिया दलबदल कार्यक्रम के बाद कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं। मंगलवार को नियामतपुर स्थित ब्लॉक कार्यालय में आयोजित एक आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व ने साफ कर दिया कि वे इस जॉइनिंग को पूरी तरह अमान्य मानते हैं। स्थानीय नेताओं ने इस फैसले को रद्द कराने के लिए सीधे कांग्रेस आलाकमान का दरवाजा खटखटाया है। विवाद की मुख्य वजह: ‘अंधेरे में रखकर’ दलबदल बिना सूचना एंट्री: कुछ दिनों पहले आसनसोल के गिरिजा मोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक बड़ा कार्यक्रम हुआ था।TMC नेत्री की जॉइनिंग: इस कार्यक्रम में कुल्टी विधानसभा की तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा था।स्थानीय नेतृत्व दरकिनार: कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस का आरोप है कि इस पूरे फेरबदल और जॉइनिंग की भनक तक स्थानीय ब्लॉक कमेटी को नहीं लगने दी गई। हाईकमांड से गुहार, फैसले को रद्द करने की मांगप्रेस कॉन्फ्रेंस में कड़े तेवर दिखाते हुए कांग्रेस नेताओं ने दोटूक शब्दों में कहा कि स्थानीय संगठन को नजरअंदाज करके कराई गई इस जॉइनिंग को वे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। नेताओं ने कांग्रेस के उच्च नेतृत्व (हाईकमांड) को पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत भेज दी है और इस जॉइनिंग को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। इस आंतरिक कलह के बाद अब कुल्टी और आसनसोल की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।










