Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*बराकर उपरी क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द अस्पताल में पानी टंकी निर्माण, पाइप लाइन कार्य का हुआ सर्वेक्षण।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी। बराकर के वार्ड 67 के ऊपरी क्षेत्रों में पानी की समस्या के समुचित निदान के लिए निगम की ओर से हॉस्पिटल कैंपस में एक ओवर हेड पानी टंकी का निर्माण कार्य जल्द होगा प्रारंभ, इस संदर्भ में सोमवार को वार्ड 67 की पार्षद टूपा चौधरी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने टंकी की जगह का सर्वेक्षण करने पहुंचे, जहा उन्होंने बताया कि टंकी निर्माण के लिए अस्पताल के कैंपस में मिट्टी का सर्वेक्षण पूरा होने के बाद निगम द्वारा टंकी का प्रपोजल किया जा चुका है, जहा टंकी में बराकर रिजर्वर से एक सेपरेट पाइप लाइन टंकी तक की जाएगी, जिसका टेंडर पास होने के बाद आज सुप्रीत इंटर प्राइज दक्षिणेश्वर द्वारा पाइप लाइन के कार्य की सर्वे कर मापी की गई, जहा कांट्रेक्टर ने बताया कि बराकर वॉटर रिजर्वॉर से टंकी तक कुल 3836 मीटर पाइप बिछाने का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा, इस पानी टंकी के निर्माण होने से बराकर के ऊपरी क्षेत्र हॉस्पिटल रोड, लखियाबद, स्टेशन रोड के लोगो को पानी की समस्या से निजात मिलेगी, इस दौरान पार्षद टुंपा चौधरी पार्षद पति राजा चौधरी वार्ड अध्यक्ष अली हुसैन उर्फ मुन्ना ,टीएमसी नेता अब्दुल बारीक एवं समीर घोष, मुख्य रूप से उपस्थित थे।