Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बराकर बाजार में नगर निगम का महा-अभियान, प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर काटा भारी जुर्माना, दुकानदारों में हड़कंप!

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर बाजार में नगर निगम का महा-अभियान, प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर काटा भारी जुर्माना, दुकानदारों में हड़कंप!

बराकर: पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ आसनसोल नगर निगम ने सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया। नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ बराकर बाजार में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागते नजर आए।दुकानों से जब्त हुआ प्लास्टिक, काटा गया चालानअभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने बाजार की दर्जनों दुकानों, फल विक्रेताओं और राशन दुकानों में सघन तलाशी ली। इस दौरान कई दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक और कैरी बैग बरामद किए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए मौके पर ही भारी जुर्माना (फाइन) वसूला गया। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला, तो दुकानें सील कर दी जाएंगी।बराकर फाड़ी की पुलिस रही मुस्तैदकार्रवाई के दौरान व्यापारियों के विरोध की आशंका को देखते हुए बराकर फाड़ी की पुलिस के आला अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात थे। पुलिस की मौजूदगी के कारण पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन प्रशासनिक सख्ती को देखकर पूरे बराकर इलाके के व्यापारियों में हलचल तेज है।निगम की सख्त चेतावनीनगर निगम के अधिकारियों ने कहा, “प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दुकानदार और आम जनता कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करें। नियमों को तोड़ने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।”