बराकर । बराकर में एक बार फिर स्वर्ण व्यवसाई से छिनतई का प्रयाय किया गया । लेकिन व्यवसाई की हिम्मत तथा सूझ बुझ से लुटेरे नाकाम रहे । हालांकि इस क्रम में स्वर्ण व्यवसाई घायल हो गया परन्तु बैग को हाथ से नहीं छोड़ा । घटना को लेकर स्वर्ण व्यवसाई एवं बैगुनिया बाजार के निवासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है । इस संबंध में बताया जाता है कि घटना बराकर फाड़ी अंतर्गत बेगुनिया दुर्गा मंदिर के पास सोमवार की रात्रि घटित हुई । जहां लोकनाथ ज्वेलरी के मालिक राजन दत्ता रोजाना की तरह रात्रि अपनी दुकान से घर जा रहे थे । इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने राजन का पीछा करते हुए उनका बैग छीनने का प्रयाश किया । हालांकि लुटेरे व्यवसाई से बैग छीनने में असफल रहे । इस दौरान राजन दत्ता को लुटेरों ने बाइक से कुछ दूर तक घसीटा । लेकिन उन्होंने बैग को हाथ से नहीं छोड़ा । इस दौरान शोर मचाया । जिसके बाद बाइक सवार लुटेरे बराकर चेकपोस्ट से झारखंड की ओर फरार हो गए ।
मालूम हो कि राजन दत्ता की दुकान ओर घर दूरी मात्र एक सो मीटर है । वही घटना स्थल से चेक पोस्ट भी तकरीबन एक सो मीटर पर है । जहां लगातार पुलिस कर्मी तथा सीपीवीएफ तैनात रहते है । वही चेकपोस्ट पर दोनों ओर बड़े सीसी टीवी कैमरे भी लगे हुए है । बेगूनिया मोड पर अधिकांश समय पुलिस रहते है । जिसके बाद भी अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया । इस घटना में राजन दत्ता को कमर ओर पैर में गंभीर चोट भी आई है । स्थानीय लोगो की मदद से कुल्टी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया । घटना की खबर पाकर बराकर फाड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुटी हुई है । मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी शिव मंदिर के समीप रात के समय एक ज्वेलरी दुकान के व्यवसाई की स्कूटी से लाखों रुपया का सोना के आभूषणों का बैग लुटेरों ने उड़ाया था । जिसका अभी तक कोई सुराग पुलिस को हाथ तक नहीं लगा । इतने में अपराधियों ने दूसरी घटना को अंजाम देने की कोशिश किया जिसमें वे असफल रहे । इस घटना को लेकर स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों में भारी रोष देखा जा रहा है । वही घटना को लेकर बराकर बैगुनिया चेंबर ऑफ कॉमर्श के अध्यक्ष शंकर शर्मा ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए रोष प्रकट किया है । वही लोगों में चर्चा हो रही है कि जब से बराकर फाड़ी प्रभारी ने पदभार ग्रहण किया है । तब से धीरे धीरे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है । लोगो ने यह भी बताया कि उन्हें कभी किसी चौक चौराहे पर खड़ा नहीं देखा जाता है । फाड़ी में कुछ उनके विश्वसनीय कर्मी है जो सभी काम काज को देखते है । मालूम हो कि बराकर एक व्यवसायिक क्षेत्र है । जहां इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा के दृष्टि से कई सवाल खड़ा कर रहे है ।

















