बर्नपुर क्रिकेट क्लब (बीसीसी) 2025- 2027 का चुनाव शुक्रवार को होगा। चुनाव को लेकर क्लब प्रबंधन द्वारा सभी तैयारियां को पूरा का लिया गया। वहीं चुनाव लड़ रही दो पैनल्स में से निवर्तमान कमेटी के विरुद्ध चुनाव लड़ रही प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरा जोर लगाने के साथ वोटरों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। बीसीसी के कुल 9 पदों के चुनाव को लेकर प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी ने 10 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया है। इस पैनल ने जीत होने पर तत्काल प्रभाव से अपने वादों में से कई वादों को लागू करने का आश्वासन भी दिया है। वहीं 9 पदों में महासचिव, सहायक महासचिव, कोषाध्यक्ष, ग्राउंड सचिव, एंटरटेंमेंट सचिव सहित 4 कमेटी सदस्यों का पद शामिल है। प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता कर अपने घोषणा पत्र की जानकारी साझा करने के साथ मतदाताओं से अपने पैनल के पक्ष में बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की। इस दौरान महासचिव पद के उम्मीदवार पीयूष माजी ने अपने पैनल के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के साथ क्लब के विकास सहित क्रिकेट प्रशिक्षण में सुधार करने पर प्रकाश डाला। वहीं कमेटी सदस्य के उम्मीदवार जय प्रकाश कोइरी, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरजीत साह आदि ने घोषणापत्र के कई मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए बीसीसी में क्रिकेट के विकास, सदस्यों का खोया हुआ सम्मान लौटने सहित ग्राउंड की कई सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया। इस पैनल के उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त होने के साथ बीसीसी के सर्वांगीण विकास, सदस्यों को कई सुविधा देने के मुद्दों पर जोर दे रहे हैं। वहीं शुक्रवार को बीसीसी के कुल 273 सदस्य दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करेंगे। इसके पश्चात मतों की होने के पश्चात विजेता उम्मीदारों के नाम की घोषणा की जाएगी।










