बाराबनी के दामनी बाजार में हिंदू सुरक्षा मंच की सभा, दिल्ली की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन
राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बाराबनी। पश्चिम बर्दवान के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के दामनी बाजार में हिंदू सुरक्षा मंच, आसनसोल की ओर से एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाल ही में दिल्ली में हुई कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में आयोजित किया गया था।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने देशविरोधी ताकतों और गतिविधियों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से ऐसी गतिविधियों में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि देश की एकता और संप्रभुता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस विरोध प्रदर्शन और सभा में हिंदू सुरक्षा मंच के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से अरुण बर्नवाल, राकेश बर्नवाल, त्रिवेणीधर मोदी, अतनु बनर्जी, अनुभव प्रकाश माझी तथा अजय दास सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।










