बिसीसीएल सीभी एरिया बारह बैगुनिया महा प्रबंधक कार्यालय मे बिश्व सुरक्षा दिवस का पालन किया गया.
बराकर. बिश्व सुरक्षा दिवस के अवसर पर बराकर चेक पोस्ट स्थित बिसीसीएल सीभी एरिया बारह बैगुनिया महाप्रबंधक कार्यालय मे सुरक्षा के प्रति शपथ लेकर पालन किया गया, बिसीसीएल सीभी एरिया बारह के बैगुनिया मुख्यालय मे आयोजित बिश्व सुरक्षा दिवस पर एरिया बारह के महाप्रबंधक शशिभूषण कुमार, एजीम शांतनु चक्रवर्ती, एरिया पर्सनल मैनेजर सायंक गोस्वामी, उप पर्सनल मैनेजर शुशांत भट्टचार्य सहित सीभी एरिया के श्रमिक गण मुख्य रूप से शामिल रहे, आज के दिन पुरे कॉल इण्डिया मे बिश्व सुरक्षा दिवस का जोर शोर से पालन किया गया, इस अवसर पर सभी अधिकारियो ओर कर्मियों ओर अधिकारियो ने सुरक्षा के प्रति शपथ लेते हुवे कहा की सुरक्षा के प्रति सभी लोग जीरो टोलरेस की नीति पर कार्य करेंगे, सुरक्षा के प्रति किसी प्रकार का कोई खिलवाड़ नहीं किया जायेगा, जहा कहा जाता है सावधानी हटी दुर्घटना घटी, इस लिये सभी मिलजुलकर सुरक्षा के प्रति सजग रहेंगे










