*बेरोजगारों को नौकरी दो: चिनाकुड़ी कोलियरी गेट पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी*
कुल्टी। स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की मांग को लेकर मंगलवार को सभी ग्राम कमेटियों की ओर से कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चिनाकुड़ी 2 नंबर से चिनाकुड़ी 3 नंबर कोलियरी गेट के सामने एक विशाल प्रदर्शन और डेपुटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।निजी कंपनी में रोजगार की मांगप्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि इलाके में कोयला उत्खनन का ठेका पाने वाली निजी कंपनी में केवल बाहरी लोगों को रखने के बजाय स्थानीय बेरोजगार युवकों को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही इलाके के विकास से जुड़ी कई अन्य मांगों को लेकर भी प्रबंधन को डेपुटेशन सौंपा गया।आश्वासन से नहीं, काम से बदलेगी स्थितिआंदोलन का नेतृत्व कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि कोलियरी अधिकारी हर बार केवल खोखला आश्वासन देते हैं, लेकिन जमीन पर कोई वास्तविक काम नजर नहीं आ रहा है। वादों और हकीकत में भारी अंतर के कारण स्थानीय युवाओं में भारी आक्रोश है।महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर भरी हुंकारइस विरोध प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने एक साथ सड़क पर उतरकर एकजुटता दिखाई। कोलियरी गेट के सामने घंटों चले इस प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।










