Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी की पहल पर दोबारा खुला पलाश बागान पोस्ट ऑफिस, 6 हजार लोगों को मिली बड़ी राहत*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नॉर्थ विधानसभा के दीपू पारा इलाके में स्थित पलाश बागान पोस्ट ऑफिस के दोबारा खुलने से करीब 6,000 से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंद पड़े इस पोस्ट ऑफिस को फिर से शुरू कराने के लिए भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने पहल की थी और पिछले कई दिनों से लगातार प्रयास कर रहे थे। आखिरकार उनकी कोशिशें सफल रहीं और इलाके के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो गई।
इलाके के अधिकतर लोग अपनी रोजमर्रा की डाक और वित्तीय सेवाओं के लिए इसी पोस्ट ऑफिस पर निर्भर थे। इसके अचानक बंद हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आवश्यक सेवाओं के अभाव में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर सामने आए और समाधान की मांग की।
लोगों की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी ने मामले को गंभीरता से लिया और पोस्ट ऑफिस को जल्द से जल्द दोबारा शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उनकी सक्रिय पहल और प्रयासों का ही नतीजा है कि पलाश बागान पोस्ट ऑफिस फिर से खुल गया।