Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भारतीय जनता पार्टी, आसनसोल जिला अध्यक्ष ने किया प्रेस वार्ता।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भारतीय जनता पार्टी, आसनसोल जिला अध्यक्ष ने किया प्रेस वार्ता।

आज आसनसोल जिला संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य जी द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में कोलकाता में माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा प्रस्तुत “चार सीट” के माध्यम से पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे। आरंभ में ही जिला अध्यक्ष ने कहा माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने कहा भय और भरोसा के इस चुनाव में आसनसोल की जनता मोदीजी के भरोसा पर मतदाता मतदान करें।
प्रेस वार्ता की शुरुआत में जिला अध्यक्ष ने आसनसोल के ओके रोड क्षेत्र में ड्रग्स से जुड़े विवाद एवं घर जलाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आसनसोल तेजी से नशे के जाल में फंसता जा रहा है। विशेषकर उत्तर विधानसभा क्षेत्र (उत्तर थाना अंतर्गत) को ड्रग्स का प्रमुख केंद्र बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यहां से पूरे शहर में नशे का अवैध कारोबार फैल रहा है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि माननीय गृह मंत्री जी ने स्पष्ट संदेश दिया है—
“अगर भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार पर भरोसा है तो टीएमसी को वोट दें, और अगर विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता पर भरोसा है तो भाजपा को समर्थन दें।”
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री द्वारा प्रस्तुत “चारसीट” में टीएमसी सरकार के 15 वर्षों के शासनकाल में व्याप्त भ्रष्टाचार, दुर्नीति, शिक्षा व स्वास्थ्य में गिरावट, बेरोजगारी, शिक्षक भर्ती घोटाले और सिंडिकेट राज को उजागर किया गया है।
आसनसोल एवं पश्चिम बंगाल की प्रमुख समस्याएं
1. स्वास्थ्य सेवा बदहाल
जिला अस्पताल सहित कई स्वास्थ्य केंद्र बंद हैं। आयुष्मान भारत योजना का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा।
2. पानी का संकट
अमृत योजना के बावजूद पेयजल समस्या बरकरार है। सिंडिकेट के जरिए अवैध कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
3. भूमि विभाग में भ्रष्टाचार
बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता, गरीबों की जमीन तक हड़पने के आरोप हैं।
4. बीपीएल आवास में अनियमितता
कल्याणपुर हाउसिंग सहित कई जगहों पर गरीबों के क्वार्टर खाली या कब्जे में हैं।
5. उद्योग और रोजगार संकट
सिंडिकेट और वसूली के कारण निवेशक नहीं आ रहे, युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है।
6. महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल
राज्य की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के बयान—“रात 8 बजे के बाद महिलाएं बाहर न निकलें”—से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठते हैं।
7. जर्जर सड़क व प्रदूषण
जुबली से भगत सिंह मोड़ तक सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे लोग धूल और प्रदूषण से परेशान हैं।
8. उद्योग पलायन
सीमेंट कारखाने जैसे उद्योग राज्य छोड़कर चले गए, जो निवेश विरोधी माहौल को दर्शाता है।
9. बिजली और ऊर्जा संकट
उच्च बिजली दर और अनियमित बिलिंग से जनता परेशान है। केंद्र की सोलर योजना लागू नहीं की गई।
10. स्थानीय जल संकट का उदाहरण
कल्याणपुर हाउसिंग (वार्ड 22) में आज भी नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही।
11. नशा एवं अवैध कारोबार
आसनसोल में ड्रग्स का बढ़ता प्रभाव चिंता का विषय है। आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण नशे का जाल फैल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है।

केंद्र सरकार की योजनाएं
जिला अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं—
आयुष्मान भारत योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना
जल जीवन मिशन
उज्ज्वला योजना
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
लेकिन राज्य सरकार द्वारा इन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जा रहा।
मौजूदा निष्कर्ष में जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल आज भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, नशे के बढ़ते प्रभाव और अव्यवस्था के कारण “वेंटिलेटर” पर है।
उन्होंने जनता से अपील की कि राज्य को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए एकजुट होकर विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में इस बार के विधानसभा में अपना मूल्यवान मतदान करें।