Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“भारतीय जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन: आसनसोल में कल महा नामांकन रैली—प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य रहेंगे उपस्थित” भारतीय जनता पार्टी, आसनसोल जिला संगठन

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

“भारतीय जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन: आसनसोल में कल महा नामांकन रैली—प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य रहेंगे उपस्थित”

भारतीय जनता पार्टी, आसनसोल जिला संगठन

आसनसोल
भारतीय जनता पार्टी, आसनसोल जिला संगठन की ओर से आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सभापति श्री देवतनु भट्टाचार्य जी ने आगामी चुनावी कार्यक्रमों एवं संगठन की रणनीति के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत जमुड़िया, आसनसोल दक्षिण, आसनसोल उत्तर, कुल्टी एवं बाराबनी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी कल एक भव्य रैली के माध्यम से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक बीएनआर मोड़ पर एकत्रित होंगे, जहां से एक विशाल रैली निकाली जाएगी। इसके पश्चात सभी प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शमिक भट्टाचार्य जी की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो यह दर्शाता है कि पार्टी आसनसोल की सभी सीटों को अत्यंत गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ ले रही है।
अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री जितेंद्र तिवारी जी दुर्गापुर एसडीओ कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एडवोकेट पार्थ घोष जी आगामी 2 अप्रैल को दुर्गापुर में अपना नामांकन प्रस्तुत करेंगे।
आगामी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए श्री भट्टाचार्य ने कहा कि अगले 8 से 10 दिनों के भीतर आसनसोल में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक विशाल जनसभा आयोजित होने की प्रबल संभावना है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी आसनसोल की सभी सातों विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और जनता के अपार समर्थन से ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
अंत में उन्होंने कहा,
“आसनसोल की जनता का उत्साह और हमारे प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन यह सुनिश्चित करेगा कि इस बार यहां ऐतिहासिक परिवर्तन होगा।”

 

Latest News