Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक 6 वर्षों के बाद संगठन सेवा पर्व के माध्यम से भाजपा सदस्यता अभियान चलता हैं।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक 6 वर्षों के बाद संगठन सेवा पर्व के माध्यम से भाजपा सदस्यता अभियान चलता हैं। देश की जनता को अपने साथ जोड़ने के लिये आधुनिक तरीकों से सदस्य बनाये जाते हैं। सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्यता एक प्रमुख कार्य हैं। सदस्यता अभियान के मद्देनजर कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार ने भाजपा सक्रिय सदस्यता से जोड़ा भाजपा युवा नेता टिंकु वर्मा को नियामतपुर भाजपा सेंट्रल पार्टी कार्यालय में।

बताया जाता हैं कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार पूरे विधानसभा में हजारों की संख्या में भाजपा कर्मियों को सक्रिय सदस्यता से जोड़कर उन्हें पार्टी के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया हैं। कुल्टी विधानसभा के भाजपा युवा नेता टिंकु वर्मा ने कहा पार्टी हर 6 वषों में पार्टी के छोटे बड़े नेताओं को दोबारा आधुनिक तरीक़े से सदस्यता ग्रहण करने का सौभाग्य देती हैं। भाजपा पार्टी दिन प्रतिदिन पूरे भारतवर्ष में नित्य रूप से भाजपा कर्मियों की परिश्रम से तेज़ी से बढ़ रहा हैं। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देख रेख में पूरे प्रदेश, जिला, मंडल, बूथ स्तर तक नियमित रूप से पार्टी के गाइडलाइंस पर हम सभी सदस्यता अभियान का कार्य करते हैं। श्री वर्मा ने कहा कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार विधानसभा के सभी मंडल के वूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता से जोड़ रहें हैं। कुल्टी विधायक के नेतृत्व में कई अहम कार्यो को सम्पन्न किया जा रहा हैं। भाजपा के सक्रिय सदस्य ही संगठन की गरिमा को ऊर्जावान करता हैं।