Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भोर की सुबह बिजली की चपेट में 63 वर्षीय फटिक लायेक की दर्दनाक मौत!

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भोर की सुबह बिजली की चपेट में 63 वर्षीय फटिक लायेक की दर्दनाक मौत

बंटी खान कुल्टी : सौदपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना। भोर सवेरे तीन दोस्त मछली पकड़ने के लिए तालाब की ओर निकले। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और आसमान फट पड़ा। बिजली की एक कौंध ने सब कुछ बदल दिया। 63 वर्षीय फटिक लायेक तालाब में गिर पड़े। घबराए साथियों ने उन्हें पानी से निकाला और आनन-फानन में आसनसोल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया।
घटना की खबर मिलते ही कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अभिजित घटक मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से संवेदनापूर्ण बातचीत की और सांत्वना दी। स्थानीय लोगों में बिजली गिरने की इस घटना से दहशत फैल गई है।

Latest News