Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

* *मजदूर यूनियन इंटक ने अपना 77वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया l*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बर्नपुर: मजदूर यूनियन इंटक ने अपना 77वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया। इस मौक़े पर आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) एवं ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के सदस्यों ने इंटक बर्नपुर के महासचिव श्री हरजीत सिंह के मार्गदर्शन पर आज यूनियन कार्यालय में ठेकेदार मज़दूर कांग्रेस के प्रेसिडेंट श्री विजय सिंह के अध्यक्षता में सर्वप्रथम (इंटक) संगठन का झंडा फहराया गया । फिर इस भीषण प्रचंड गर्मी में सभी राहगारों के लिए शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संध्या के समय यूनियन कार्यालय में इंटक की स्थापना दिवस के उपलक्ष में केक कटिंग तथा आपस में मिठाई बांटकर इंटक के स्थापना दिवस को सदस्यो ने सेलिब्रेट किया। यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि श्रमिकों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए यूनियन हमेशा संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर श्री विजय सिंह ने कहा कि 3 मई 1947 को भारत को आजादी मिलने से महज 3 माह पहले श्रमिकों की वर्तमान स्थिति में सुधार और उनके जीवन स्तर को आगे बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में पंडित जवाहरलाल नेहरू, शंकर राव देव व जगजीवन राम इत्यादि जैसे नेताओं के नेतृत्व में यूनियन का गठन किया गया था।कृषि व श्रमिक सहित सभी श्रेणियों के मजदूरों को संगठित करना व ट्रेड यूनियनों के गठन में सहायता करना इसका मुख्य उद्देश्य था। श्री विजय सिंह ने कहा कि आज पब्लिक सेक्टर में यूनियन का गठन कर श्रमिकों को आवास. शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया। इंटक यूनियन आज 77 साल बाद भी सभी पब्लिक सेक्टर में श्रमिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है, जिसकी बदौलत से आज देश की नंबर वन यूनियन है। आज इंटक यूनियन की सदस्य संख्या 3 करोड़ 33 लाख से भी ज्यादा है।
इस विशेष अवसर पर इंटक के श्री अशोक श्रीवास्तव, प्रेम नारायण सिंह, महेश अग्रवाल, गौर माझी,अजय दुबे, गुरदीप सिंह, बिपलाब माझी , राकेश सिंह , प्रदीप शाह, दीपक कुमार, धर्मेंद्र यादव, विष्णु देव सिंह, आतिश सिन्हा, रमेश कुमार, स्वपन मंडल, पियूष माझी, रामानुज, सचिन कुमार , आदि एवं ठेकेदार कर्मी तथा कांग्रेस के कई सदस्य उपस्थित थे।