Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगमन को देखते हुए जोरों से तैयारी की जा रही है।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगमन को देखते हुए जोरों से तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री 28 मार्च को यहां जनसभा को संबोधित करेंगी बंटी खान सांकतोड़िया : नितुरिया प्रखंड के दीघा ग्राम पंचायत स्थित इनानपुर बंगला उर्दू प्राइमरी स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगमन को देखते हुए जोरों से तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री 28 मार्च को यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। जानकारी के अनुसार 28 मार्च को दिन के लगभग 2 बजे वे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे काशीपुर में जनसभा के लिए रवाना होंगी। इस मैदान की लंबाई करीब 340 फुट और चौड़ाई करीब 320 फुट है। इसके बगल में थोड़ी ही दूरी पर हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि वे इसी रास्ते से यहां पहुंचेंगी। हालांकि उसी दिन यहां वर्षा आंधी की भी संभावना है। सभा की तैयारियों के लिए मैदान को मजबूती से बनाया जा रहा है कि किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। इस बीच मंगलवार को भारी पुलिस, प्रशासन के लोगों ने इलाके का जायजा लिया और संतुष्ट होकर वापस गए। मौके पर तृणमूल के नितुरिया ब्लॉक अध्यक्ष अमरचंद्र माजी, महेंद्र साव आदि उपस्थित थे।