*बंटी खान पुरुलिया :* रघुनाथपुर कस्बे में लगी भीषण आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकानों का सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। इस घटना से दुकानदारों का बुरा हाल हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की शुरुआत से ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक वहां मौजूद हैं।

घटना के दूसरे दिन शनिवार को रघुनाथपुर नगर पालिका की पहल पर, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रभावित दुकानदारों को तिरपाल दिए। और उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया।
रघुनाथपुर शहर के मज़दूर संगठन के अध्यक्ष पप्पू रवानी ने कहा, “हम तृणमूल कांग्रेस हैं, हम हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते हैं और उनकी मदद करते हैं। इसीलिए हम शुरू से ही इस आग से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं और उनके साथ हैं।” उन्होंने यह आरोप लगाया कि आज बीजेपी विधायक पागल हो गए हैं और इसलिये उल्टा पुल्टा बोल रहे हैं। उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई है, इसलिए वे उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं। जब यह घटना हुई तो वे कहाँ थे? मैंने उन्हें कभी किसी की मदद करते नहीं देखा। वे सिर्फ़ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। पहले लोगों का काम करें। 2026 के चुनाव में लोग आपको करारा जवाब देंगे, इसके लिए तैयार रहें।








