Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*रानीगंज शहर में अब नकली सरसों तेल के खेल का पर्दाफाश*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

नकली खाद्य सामग्री और प्रसाधन-सौंदर्य सामग्री बनाने और बेचने के लिए कुख्यात रानीगंज शहर में अब नकली सरसों तेल के खेल का पर्दाफाश हुआ है। मामला शहर के बीचों-बीच गिर्जा पाड़ा इलाके का है। यहां एक प्रसिद्ध तेल मिल है, जहां नामी कंपनी फॉर्च्यून के टिनबॉक्स में लोकल क्वालिटी का तेल भरकर बाजार में बेचा जा रहा था। शुक्रवार की देर रात को की गई पुलिसिया कार्रवाई में इस खेल का भंडाफोड़ हुआ है। मामले को लेकर शहर में उत्तेजना के साथ-साथ चर्चा का बाजार गर्म है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाने की पुलिस ने अडानी विल्मर ग्रुप की लीगल टीम के साथ मिलकर गिर्जा पाड़ा स्थित मोदी ऑयल मिल पर अचानक दबिश दी। छापेमारी में करीब 102 टिन फॉर्च्यून कंपनी का सरसों का तेल जब्त किया गया