Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*राष्ट्रीय सौहार्द, सामाजिक सेवाएँ और शैक्षिक विकास सामाजिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं: डॉ. अम्मार रिज़वी*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

*राष्ट्रीय सौहार्द, सामाजिक सेवाएँ और शैक्षिक विकास सामाजिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं: डॉ. अम्मार रिज़वी*

*ऑल इंडिया माइनॉरिटीज़ फोरम के माध्यम से सम्मान समारोह आयोजित*

लखनऊ (प्रेस रिलीज/अबूशहमा अंसारी)दारुलअमान, अलीगंज, लखनऊ में मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा ऑल इंडिया माइनॉरिटीज़ फोरम फॉर डेमोक्रेसी के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, महानगर लखनऊ के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं प्रोफेसर वी. एन. मिश्रा को उनकी उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए सतत प्रयासों के लिए स्वामी विवेकानंद अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया माइनॉरिटीज़ फोरम फॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिज़वी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. अम्मार रिज़वी ने कहा कि  प्रो0 वी0 एन0 मिश्रा एवं आनंद द्विवेदी की सामाजिक प्रतिबद्धता, सेवा भावना और विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द स्थापित करने के प्रयास वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि प्रो0 मिश्रा व आनंद द्विवेदी की सेवाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प की व्यावहारिक अभिव्यक्ति हैं, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और अवसर पहुँचाने की गंभीर कोशिश दिखाई देती है।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हैं। इसी भावना के तहत उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा, समाज और राजनीति से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रो मिश्रा व आनंद द्विवेदी को इस सम्मान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रोफ़ेसर ख़ान मोहम्मद आतिफ, पूर्व विधायक, प्रो0 माहरुख़ मिर्ज़ा (पूर्व कुलपति, ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी), वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कपूर, डॉ. मुन्तज़िर क़ायमी, डॉ. ऐहतिशाम खान, मिर्ज़ा फ़ुरक़ान बेग, मिर्ज़ा असलम बेग, अबूशहमा अंसारी, जमील हसन नक़वी, अतीक अंसारी, शहाबुद्दीन खान, श्रीकांत दूबे, रवि प्रकाश यादव सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं, जिन्होंने सम्मान समारोह को गरिमा प्रदान की।
अंत में डॉ. अम्मार रिज़वी ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समाज में सकारात्मक भूमिका, सेवा भावना और आपसी सम्मान की परंपरा को मजबूत करते हैं, ताकि नई पीढ़ी को सही दिशा में मार्गदर्शन मिल सके।
इस कार्यक्रम की जानकारी ऑल इंडिया माइनॉरिटीज़ फोरम फॉर डेमोक्रेसी के प्रकाशन एवं प्रसार विभाग के सचिव अबूशहमा अंसारी ने दी।