रिसॉर्ट में करंट लगने से हाथी की मौत: मालिक जयपुर से गिरफ्तार
खड़गपुर/झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के गढ़ शालबनी स्थित एक रिसॉर्ट में करंट लगने से वयस्क हाथी की मौत के मामले में पुलिस ने रिसॉर्ट मालिक महेश मेहरा को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वह फरार हो गया था।
वन विभाग ने इस मामले में रिसॉर्ट मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि रिसॉर्ट परिसर के आम बगीचे में 220 वोल्ट का बिजली का तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से गत 19 मई को हाथी की मौत हो गई थी।
गिरफ्तार महेश मेहरा को झाड़ग्राम अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Post Views: 24










