Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*रेलवन ऐप: आसनसोल मंडल में एकीकृत डिजिटल टिकटिंग के नए युग की शुरुआत*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/02/41

*रेलवन ऐप: आसनसोल मंडल में एकीकृत डिजिटल टिकटिंग के नए युग की शुरुआत*

*01 मार्च 2026 से “यूटीएस ऑन मोबाइल” सेवा बंद*

*आरक्षित, अनारक्षित एवं अन्य यात्री सेवाओं के लिए एकल मंच*

*डिजिटल जागरूकता के लिए आसनसोल मंडल का अभियान*

आसनसोल, 23 फरवरी 2026:

पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल एकीकृत रेलवन ऐप की शुरुआत के साथ आधुनिक और यात्री-केंद्रित रेल प्रणाली की दिशा में निरंतर अग्रसर है। भारतीय रेलवे के डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत “यूटीएस ऑन मोबाइल” एप्लिकेशन सेवा 01 मार्च 2026 से स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवन ऐप को अपनाएं, जो एकल लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अनेक यात्री सेवाएं उपलब्ध कराता है। यह ऐप यूटीएस ऑन मोबाइल और रेल कनेक्ट की सुविधाओं को एक ही मंच पर एकीकृत करता है। इसके माध्यम से यात्री अनारक्षित (जनरल), आरक्षित तथा प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, पीएनआर पूछताछ, कोच एवं प्लेटफॉर्म स्थिति की जानकारी, टिकट रद्दीकरण, रिफंड ट्रैकिंग तथा यात्री फीडबैक जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

डिजिटल भुगतान के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अतिरिक्त आर-वॉलेट के माध्यम से टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक भी प्रदान किया जाएगा। यह विशेष ऑफर 14 जुलाई 2026 तक मान्य रहेगा।

सुचारु संक्रमण एवं व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने हेतु आसनसोल मंडल द्वारा ईस्टर्न रेलवे एचएस स्कूल, आसनसोल; ईस्टर्न रेलवे एचएस स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), आसनसोल; तथा आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में प्रचार अभियान आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को रेलवन ऐप की विशेषताओं, लाभों एवं उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई तथा डिजिटल एवं कैशलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

आसनसोल मंडल सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे 01 मार्च 2026 से पूर्व रेलवन ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग प्रारंभ करें, ताकि एकीकृत डिजिटल टिकटिंग प्रणाली में परिवर्तन सुगमता से हो सके। मंडल क्षेत्र में सुरक्षित, कुशल एवं तकनीक-आधारित रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Press Release No.: ER/ASN/2026/02/

*RAILONE APP: A NEW ERA OF UNIFIED DIGITAL TICKETING IN ASANSOL DIVISION*

*UTS on Mobile to be Discontinued from 01 March 2026*

*Single Platform for Reserved, Unreserved & Passenger Services*

*Asansol Division Promotes Digital Awareness through Outreach Campaigns*

Asansol, 23 February 2026:

Asansol Division of Eastern Railway continues to advance towards a modern and passenger-centric railway system with the introduction of the integrated RailOne App. In line with the digital transformation initiatives of Indian Railways, the existing “UTS on Mobile” application will be permanently discontinued with effect from 01 March 2026.

Passengers are advised to adopt the RailOne App, a unified digital platform that provides seamless access to multiple passenger services through a single login ID and password. The App integrates the features of UTS on Mobile and Rail Connect, enabling booking of unreserved (general), reserved and platform tickets. It also provides live train running status, PNR enquiry, coach and platform position details, ticket cancellation, refund tracking and passenger feedback services. Additionally, passengers can avail a 3% discount on booking of unreserved tickets booked through all digital payment and a 3% bonus as cashback when booked through R-wallet .This offer is valid till 14th July, 2026.

To ensure smooth transition and widespread awareness, Asansol Division conducted promotional campaigns at Eastern Railway HS School, Asansol; Eastern Railway HS School (English Medium), Asansol; and Asansol Girls College. The outreach programmes focused on educating students and users about the features, benefits and usage of the RailOne App, encouraging early adoption of digital and cashless ticketing.

Asansol Division appeals to all passengers to download and begin using the RailOne App before 01 March 2026 to ensure a seamless transition to the unified digital ticketing system. The Division remains committed to providing safe, efficient and technology-driven railway services across the region.