Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% की विशेष छूट की सुविधा*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

आद्रा, दिनांक: 06.01.2026
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अंतर्गत रेलवन (RailOne) मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

वर्तमान में रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट (R-Wallet) के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% बोनस कैशबैक की सुविधा उपलब्ध है। अब डिजिटल बुकिंग को और अधिक बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के अतिरिक्त अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों (जैसे यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड आदि) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर सीधे 3% की छूट प्रदान की जाएगी।
हालाँकि, यदि यात्री रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करते हैं, तो पहले से लागू 3% बोनस कैशबैक की व्यवस्था यथावत जारी रहेगी।

यह सुविधा दिनांक 14.01.2026 से 14.07.2026 तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान प्राप्त फीडबैक के आधार पर इस योजना की आगे समीक्षा की जाएगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग को अपनाकर समय की बचत करें।

रेलवे प्रशासन इस योजना की जानकारी को विभिन्न माध्यमों से व्यापक रूप से प्रचारित कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस सुविधा से लाभान्वित हो सकें।